शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंत्रालय की महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने सुबह-सुबह ही आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से मंत्रालय के उनके सह कर्मी स्तब्ध हैं। वहीं इस मामले में एक आईएएस अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप की चर्चा है। बताया जाता है कि मृतक महिला एक आईएएस अधिकारी से प्रताड़ित थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
जानकारी के मुताबिक मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का बताया जाता है। 27 साल की रानी शर्मा ने हर्बल लाइफ कॉलोनी परिसर से कूदकर अपनी जान दे दी। रानी शर्मा मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में पदस्थ थी। उसने सुबह 5 बजे पांचवी बिल्डिंग की बालकनी से छलांग लगा दी। इस घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बिल्डिंग से कूदने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतका के पास से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है।
तनाव में थी महिला
मृतक की मां ने बताया कि बेटी कुछ दिनों से तनाव में थी। मां 15 दिन पहले बेटी के साथ ग्वालियर से आकर भोपाल में रह रही थी। अपने एक दोस्त के साथ रानी शर्मा अर्बन लाइफ में रहती थी। मृतका के पिता ग्वालियर के कोतवाली थाने में कार्यवाहक उप निरीक्षक है। इस घटना से परिजन भी आवाक है। बेटी के इस कदम से परिजन सदमे में है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines