श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बीती रात भर से हो रही झमाझम बारिश की वजह से नदी-नालों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। बंजारा डैम ओवरफ्लो हो गया है। वहीं किसानों के खेतों में खड़ी धान की फ़सल इस बारिश की वजह से खेतों में ही लेट गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
बता दें कि, बीते शुक्रवार शाम 3 बजे से जिले भर में झमाझम बारिश होना शुरू हुई थी, शाम करीब 5 बजे बारिश का दौर कुछ पल के लिए थम गया। लेकिन, रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बारिश लगातार होती रही।
वहीं इस भारी वजह से उन किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है जिनके खेतों में धान की खड़ी फसल बरबाद हो गई। उन किसानों को भी नुकसान हुआ है, जिन्होंने अपने खेतों में रवी के सीजन की सरसों आदि फसलों की बुवाई बीते दिनों ही की थी।
बारिश से खेत लबालब
बारिश की वजह से उनके खेत पानी से लबालब भर गए हैं। इन हालातों में खेतों का पानी सूख जाने के बाद उन्हें फिर से सरसों की बुवाई करनी पड़ेगी, जिसमें उन्हें हजारों रुपए बीघा के हिसाब से फिर से खर्चा उठाना पड़ेगा।
सबसे ज्यादा नुकसान ढोंटी, प्रेमसर और बड़ौदा इलाके में देखने को मिल रहा है। इसे लेकर किसान बेहद परेशान है और वह सरकार से फसलों के नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
90 प्रतिशत फसलों को पहुंचा नुकसान
किसानों का कहना है कि, इस बारिश की वजह से उनके खेतों में खड़ी धान की फसल 90% बर्बाद हो चुकी है। खेतों में गिरी हुई फसलें सड़ जाएंगी या फिर बाली में दाना नहीं पड़ेगा। अगर बारिश अभी भी नहीं थमी तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
5 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines