रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)स्थित मोरवनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले कनेरी गांव के युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के इस मामले का खुलासा किया है।
आपसी विवाद में दोस्त बने हत्यारे
गौरतलब है कि 6 दिन पूर्व मृतक रवि गुर्जर की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली थी, जिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु धारदार हथियार और अन्य चोटों की वजह से होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने लास्ट सीन थ्योरी के आधार पर गांव के ही अर्जुन गुर्जर और मुकेश कटारा से पूछताछ की तो मामला आपसी विवाद में हत्या का निकला।
2 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
आरोपियों ने रवि गुर्जर द्वारा गाली-गलौज करने और विवाद करने से नाराज होकर योजना बनाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी नाबालिग है। वही दो नाबालिग आरोपी फरार है।
चार लोगों को शराब पीते देखा गया
दरअसल, दीनदयाल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरवानी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई है। प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का लग रहा था लेकिन फॉरेंसिक जांच में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी पाए गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक रवि की मौत रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने के पूर्व ही होना पाया गया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो रवि गुर्जर गांव के ही चार लोगों के साथ देर रात शराब पीते देखा गया था। पुलिस ने जब संदेही अर्जुन गुर्जर और मुकेश कटारा से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
पूरी योजना के साथ दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने कबूल किया कि रवि गुर्जर उनसे एक गाली-गलौज कर विवाद करता था। इससे परेशान होकर सभी ने उसकी हत्या करने की योजना बना ली थी। आरोपियों ने उसे बर्थडे पार्टी में शराब पिलाने के लिए 11 सितंबर की रात मोरवनी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और शराब पीने के बाद इन सभी ने मिलकर तलवार ब्लेड और पत्थर से उसकी हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines