रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के युवा ज्योतिषाचार्य और कवि अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने भारत का नाम रौशन किया है। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(Mount Kilimanjaro) ( विश्व का सबसे बड़ा मुक्त खड़ा पर्वत ), 5895 मीटर ( 19341 फ़ीट ) की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।
बता दें कि दंपति ने 12 सितंबर की रात 11 बजे निकल कर -15 से -20 डिग्री के तापमान में 13 सितंबर को सुबह 6 बजे पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया और इस तरह यह भारत की पहली दंपति बन गए।
दोनों का है 2 साल का बेटा
यह दंपति अपने दो साल के बेटे रुद्रांजय को अपने माता-पिता के पास छोड़कर इतिहास रचने गए थे। माउंट किलिमंजारो पर सूर्य नमस्कार करने वाली विश्व के पहले दंपति बनने का गौरव हासिल किया।
चोटी पर पहुंचकर किया सूर्य नमस्कार
रतलाम की इस दंपति ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो पर पहुंचकर सूर्य नमस्कार किया और विश्व को यह संदेश दिया कि भारतीय परंपरा में प्रयुक्त योग सम्पूर्ण मानव जाति को स्वास्थ प्रदान करने के लिए बनाया गया है। आप भारतीय परंपरा की योग पद्धति के सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपना कर प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कर अपने सम्पूर्ण शरीर को निरोगी बना सकते है।
बता दें कि अनुराग चौरसिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में तथा सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines