ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रेलवे का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। 3 लोगों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। बकायदा वारदात को अंजाम देने के लिए अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सब फर्जी रखे गए। इससे पीड़ित आरोपियों के झांसे में आसानी से आ गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र का है।
तरीका जानकर पुलिस के भी उड़े होश
पुलिस के मुताबिक थाटीपुर क्षेत्र के चाणक्यपुरी दर्पण कॉलोनी में रहने वाले पंकज सोनी को उनके ही परिचित योगेश गोयल, राजा खान और राहुल यादव ने सेंट्रल रेलवे में टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पहले तो इन आरोपियों ने टेंडर दिलाने के नाम पर फरियादी पंकज सोनी को फर्जी लेटर दिखाया और फर्जी रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कराते हुए झांसे में लिया। इसके बाद उन्हें बताया कि टेंडर के तहत एक एसी लगाने पर 2 से 3 हजार की बचत होगी।
तलाश में जुटी पुलिस
मुनाफा देख कर फरियादी पंकज सोनी राजी हो गए और फरवरी 2021 से जनवरी 2022 तक टुकड़ों टुकड़ों में इन लोगों को 90 लाख रुपए दिए। बाद में जब फरियादी को लगने लगा, कि उसके साथ धोखा हुआ है तो उसने इन सभी से अपने रुपए वापस मांगे। आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। इसके बाद फरियादी ने थाटीपुर थाने शिकायत की जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। फिलहाल, तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines