भोपाल: मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री की अहम समीक्षा बैठक जारी है। सीएम शिवराज शनिवार को कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे से समीक्षा बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, 12. 45 पर उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग, 1. 30 बजे लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक होगी। प्रथम अनुपूरक बजट के संबंध में भी बड़ी बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे बैठक होगी। वित्त विभाग के मुख्य सचिव के साथ सीएम बैठक करेंगे।
उमरिया भी बैठक में है शामिल
सीएम शिवराज की जिलेवार एक्शन बैठक की कड़ी में शनिवार को उमरिया जिले की समीक्षा बैठक करेंगे। सुबह 10.30 बजे वीसी के जरिए बैठक होगी। सरकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। जल जीवन मिशन,आयुष्मान कार्ड योजना समेत कई और विषयों पर भी चर्चा होगी। सीएम बैठक में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे। एसपी, कलेक्टर समेत तमाम अधिकारी बैठक में जुड़ेंगे।
खनन माफिया को किसी भी तरह पनपने ना दें
सीएम शिवराज ने की खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक। सीएम ने कहा कि सिद्धा पहाड़ क्षेत्र में अब तक कोई खनन नहीं हुआ आगे भी न हो इस बात का ध्यान रखें। कोई अगर अवैध रूप से खनन का प्रयास कर रहा है तो उसे नियंत्रित करें। बैठक में सीएम शिवराज ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कहा कि- पीएम आवास योजना निःशुल्क देने के विकल्पों पर विचार हो। खनिज क्षेत्र में आए वृद्धि और काम का रोडमैप तैयार किया जाए। केंद्र की मंजूरी के विषयों की सूची तैयार की जाए। संबंधित मंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री से भी चर्चा की जाएगी। खनिज से आय बढ़ाने के लिए बैतूल छतरपुर सीधे कटनी में सर्वे किया जाए।
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 hr agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
4 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
5 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
5 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
6 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
8 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines