भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चंडीगढ़ के MMS कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के आईटीआई कॉलेज के बाथरूम में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में एक पूर्व छात्र आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर MMS कांड को लेकर गोविंदपुरा ITI कॉलेज के बाहर NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ITI कॉलेज में छात्रा के अश्लील वीडियो मामले मुख्यमंत्री शिवराज ने अधिकारियों की आपात बैठक ली। मुख्यमंत्री ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम का कहना है कि पुलिस प्रशासन ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को गंभीरता से ले। साथ ही कॉलेज, छात्रावास परिसर में विशेष सतर्कता बरती जाए। इस बैठक में DGP, भोपाल CP और कलेक्टर के साथ तमाम अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस के हाथ नहीं लगा MMS
वहीं MMS कांड मामले में पुलिस के हाथ अबतक कोई MMS वीडियो नहीं लगा है। पकड़े गए आरोपी के पास एमएमएस भी नहीं मिला है। पुलिस ने एक आरोपी खुशबू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ से दो आरोपी अब भी दूर है। खुशबू ठाकुर के मोबाइल में ब्लैकमेलिंग के पैसे ट्रांसफर किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी को MMS की कोई जानकारी नहीं है। फरार आरोपियों के पास वीडियो होने की जानकारी मिल रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 17 सितंबर को ITI कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां कपड़ा चेंज करने के दौरान पूर्व छात्र अयान, खुशबू ठाकुर और राहुल यादव ने छात्रा का MMS वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको ब्लैकमेल करने लगे. पुलिस ने तीनों पूर्व छात्रों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
8 mins agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 hr agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
2 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
2 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
2 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
3 hrs agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
3 hrs ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines