हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP: गांव में अवैध रूप से हो रहा था पटाखों का भंडारण, गोदाम सील

विज्ञापन

बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नैतरा में संचालित हो रही टाटा मोटर्स बेदी सर्विस स्टेशन परिसर के गोदाम में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है। यह मामला सामने आते ही ग्रामीणों ने हंगामा मचाया और इसकी सूचना पर प्रशासन ने गोदाम को सील करने की कार्यवाही की है।

अभी पढ़ें – सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए पहुंचे नीतीश कुमार और लालू यादव, 2024 के लिए विपक्ष की एकता पर होगी चर्चा

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स सर्विस स्टेशन का जैसा नाम है वैसा वहां पर काम नहीं हो रहा है। बल्कि संचालक ने अपने एक गोदाम को अवैध रूप में पटाखों के भंडारण करने हेतु किराया पर दे रखा हुआ है। इसकी ना ही तो पंचायत स्तर पर कोई अनुमति है और ना ही राजस्व या प्रशासनिक स्तर पर कोई आदेश हैं।

यहां पर पटाखों का अवैध भंडारण किये जाने के दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर हंगामा मचाया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही जांच की जा रही है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध विस्फोटक होने की सूचना पर इस गोदाम को सील किया गया है। मौके पर ग्रामीणों ने विस्फोटक होने की शिकायत की है। सटर की चॉबी नहीं होने के कारण गोदाम सील कर दिया हैं। आगे जांच की जा रही है।

अभी पढ़ें – Sitapur News: स्कूल गोलीकांड का वीडियो आया सामने, आरोपी छात्र से बचने की कोशिश करते दिखे प्रिंसिपल

वहीं सरपंच ने बताया कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया हुआ है। इसके लिये पंचायत की कोई एनओसी नहीं है। रिहायसी क्षेत्र हैं और पटाखे होने से विस्फोट होने की आशंका बन गई है जो कि जानमाल के लिये नुकसानदायक होगी। इस प्रकरण में प्रशासन से इस मामले में वैधानिक कार्यवाही की मांग की जा रही है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें