Lumpy Virus Disease: लंपी वायरस ने देश के कई राज्यों में कहर बरपा रखा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में गायों के शवों को दफनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस वायरस से देशभर में करीब 70 हजार गायों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा लगभग 58 हजार मौतें राजस्थान में दर्ज की गई हैं।
अकेले राजस्थान में 58 हजार से ज्यादा मौत
बता दें कि लंपी संक्रमण के कारण राजस्थान में करीब 58 हज़ार गायों की मौत और 10 लाख से भी ज्यादा गायों के संक्रमित होने के बावजूद भी सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित नहीं कर रही है। इसके विरोध में एबीवीपी संगठन ने राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा के नेतृत्व में जयपुर में अनोखा प्रदर्शन किया।
गोपालन मंत्री के आवास पर गाय लेकर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक जयपुर के गांधीनगर में स्थित राजस्थान सरकार के गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के सरकारी बंगले के बाहर ABVP के कार्यकर्ता एक गाय को लेकर पहुंच गए। सरकार और मंत्री की उदासीनता को लेकर इन्होंने जमकर नारेबाजी की। इन प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गाय लगातार रोजाना लंपी महामारी के कारण मर रही है। शहर के चौराहे गली-मोहल्ले और नुक्कड़ पर बहुत सी गायें मरी हुई हालत में पड़ी हैं। सरकार द्वारा लंपी महामारी को गंभीरता से नहीं लेने के कारण यह महामारी विकराल रूप ले रही है ।
महामारी घोषित करने की मांग
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ‘लंपी बीमारी’ को महामारी घोषित करने की मांग को लेकर आज प्रमोद जैन भाया के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान इनकी प्रमुख मांगे गाय को समय पर टीका मिले, दवाइयां मिले, मेडिसिन के साथ में एक टोल फ्री नंबर सरकार के द्वारा हर तहसील में तय किया जाए। वाहन द्वारा गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाया जाए। जहां से भी कॉल आए वहां तुरंत वाहन पहुंचाकर गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाएं और गंभीरता के साथ में उसका इलाज करके उसे सुरक्षित रखा जाए। ये सभी मांग इनके प्रदर्शन में शामिल थी।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
8 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
21 mins agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
28 mins agoदिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, लागू किए गए GRAP-1 के सख्त नियम
1 hr agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
3 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines