हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lumpy Virus: राजस्थान में बेकाबू हुआ लंपी वायरस, 20 सितंबर को BJP करेगी विधानसभा का घेराव

विज्ञापन
Lumpy skin disease

Lumpy Virus in Rajasthan: राजस्थान में लंपी वायरस बेकाबू हो चुका है। प्रदेश में रोज लंपी वायरस से हजारों गोवंश की मौत हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैर-सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में अब तक 70 हजार से ज्यादा गोवंश की मौत हो चुकी है। बेकाबू हुए लंपी वायरस से हजारों गायों की मौत होने पर बीजेपी ने प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरने का प्लान बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि, “लंपी वायरस धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के अंदर फैल चुका है। एक भी जिला ऐसा नहीं बचा, जहां लंपी वायरस से संक्रमित गाय नहीं हुई हैं। प्रदेश में लाखों गायों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है, लेकिन अभी भी सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है।

आगे उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार द्वारा कोई ऐसा आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, जिससे इस वायरस के ऊपर अंकुश लगाया जा सके या इस वायरस से गौमाता को बचाने के लिए कोई कारगर उपाय किया जा सके। आज किसान की आजीविका का आधार गौ माता थी, लेकिन गौ माता की मृत्यु के बाद उनकी आजीविका के सामने भी संकट पैदा हो चुका है।

विज्ञापन

इसके अलावा उन पशुपालकों को भी सरकार द्वारा कोई मुआवजा देने की घोषणा नहीं की गई है, जबकि सरकार के पास एसडीआरएफ में भी पैसा पड़ा हुआ है और सरकार जो शेष के रूप में पैसा वसूल करती है वह भी सरकार के पास इकट्ठा पड़ा हुआ है।

इस बीच, राज्य सरकार ने स्थिति की प्रभावी निगरानी के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिलों में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समितियों को बीमार पशुओं का समय पर इलाज सुनिश्चित करने, बीमारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, मृत पशुओं का वैज्ञानिक रूप से निपटान करने, दवा किट तैयार करने और उनकी दरें तय करने, गौशालाओं और पशु घरों की नियमित रूप से सफाई करने, बीमार जानवरों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है। और बीमार जानवरों को स्वस्थ लोगों से अलग करना।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola