Lumpy Virus Disease: लंपी वायरस ने देश के कई राज्यों में कहर बरपा रखा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में गायों के शवों को दफनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब 11.34 लाख से अधिक गोवंश मवेशी लंपी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं करीब 50,366 गायों की मौत भी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान में गायों पर लंपी बीमारी के कहर को देखते हुए जयपुर नगर निगम हैरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर ने सोमवार को जयपुर निगम मुख्यालय में हवन का आयोजन किया। हालांकि इस बीच प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता व पार्षद भी निगम मुख्यालय पहुंच गए और हवन कुंड पर बैठ गए। महापौर के नहीं पहुंचने पर भाजपा पार्षदों ने हवन सामग्री हवन वेदि में डालकर हवन शुरू करने का प्रयास किया। इसी दौरान महापौर मुनेश गुर्जर भी हवन वेदि पर पहुंची और हवन में बैठ गई।
इस बीच भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बीच हवन सामग्री बिखर गई। इस बीच महापौर उठकर अपने चेंबर में चली गई। पूजा-अर्चना के बीच बिगड़े माहौल को देख यज्ञ को बीच में ही रोक दिया।
वहीं मेयर मुनेश गुर्जर ने प्रण लिया कि लंपी बीमारी का असर कम नहीं होने तक वह पैरों में चप्पल-जूते नहीं पहनेंगी। वहीं मेयर ने यह भी कहा कि वह पैरों में चप्पल-जूतों ही नहीं बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्वागत सत्कार के दौरान पहनाई जाने वाली कोई भी माला भी नहीं पहनेंगी।
बता दें कि लंपी संक्रमण के कारण राजस्थान में करीब 58 हज़ार गायों की मौत और 10 लाख से भी ज्यादा गायों के संक्रमित होने के बावजूद भी सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित नहीं कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
8 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
21 mins agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
28 mins agoदिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, लागू किए गए GRAP-1 के सख्त नियम
1 hr agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
3 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines