चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को यहां बताया कि लम्पी स्किन बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार निरंतर जी-जान से प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि गोट पॉक्स दवा के 1,67,000 और डोज़ की दूसरी खेप मंगलवार सुबह (9 अगस्त) को हवाई जहाज़ के द्वारा अहमदाबाद से पंजाब पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि यह दवा भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान इज्ज़़त नगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रमाणित है, जो 9 अगस्त, 2022 की सुबह तक चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत की गई है कि उसी दिन शाम से पहले-पहले यह दवा हर हाल में राज्य के सभी ज़िलों और बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाई जाए, ताकि सेहतमंद पशुओं को सक्रमण से पहले ही बचाया जा सके।
बता दें कि इससे पहले बीते कल सरकार द्वारा गोट पॉक्स दवा के 66,666 डोज़ समूह ज़िलों में बांटी जा चुकी हैं। सरकार द्वारा यह दवा सेहतमंद पशुओं को बिल्कुल मुफ़्त लगाई जा रही है।
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines