Lucknow jail Uttar Pradesh 36 prisoners found HIV positive: लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं, जिससे वहां हड़कंप मचा हुआ है। जेल में यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UP AIDS control society) के आदेश पर स्वास्थ विभाग ने एचआईवी टेस्ट किया था। कैदियों की यह जांच दिसंबर 2023 में की गई थी। इसमें 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जेल प्रशासन एक्टिव हो गया और कैदियों की काउंसिलिंग शुरू की गई। सभी का इलाज KGMU के anti retro viral therapy centre से करवाया जा रहा है।
बता दें कि इससे जेल में 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। इन्हें मिलाकर जेल में अब कुल 47 कैदी HIV संक्रमित हो गए हैं। जांच अभियान चलाया गया तो इन कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को डॉकटरों की निगरानी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें-पेपर लीक के खिलाफ कल संसद में पेश होगा बिल, जानें क्या होगा खास, पूरी डिटेल
मची अफरा तफरी
स्क्रीनिंग के दौरान हजारों कैदियों का टेस्ट किया गया था। अब जब रिपोर्ट ऐसी आई है तो अफरा-तफरी मच गई। संक्रमित कैदियों के खानपान में भी बदलाव किया गया है और इसे बढ़ाया भी गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतने कैदी कैसे एचआईवी संक्रमित हो गए।
क्या होता है एचआईवी
इस खतरनाक बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाई जाती रही है। एचआईवी वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम को कम कर देता है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके इंफेक्शन का सबसे खतरनाक स्टेज एड्स है। एड्स एक जानलेवा बीमारी है। यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से फैलता है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान और सिरदर्द है।
ये भी पढ़ें-लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न क्यों? मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष ने चयन पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
3 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
7 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
8 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
9 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
9 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
9 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines