हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow Hotel Fire: पुलिस अधिकारी बोले- आधे घंटे में मौके पर थे आला अधिकारी, जांच कमेटी बनाई गई

विज्ञापन

मनोज पांडे, लखनऊ: होटल लेवाना अग्निकांड पर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया और डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक ने घटना के बाद प्रेस क्रांफेंस की। पुलिस अधिकारियों ने कहा आज सुबह 7.35 पर 112 पर सूचना मिली। फायर सर्विस को लेवना होटल में आग की सूचना मिली। आधे घंटे में सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा होटल में कुल 30 कमरे है जिनसें से 18 कमरे फूल थे। रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया और 7 लोग अस्पताल पहुंचाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चार लोगों की मौत हो गई थी। होटल के दो मालिक राहुल और रोहित और इनका जनरल मैनेजर सागर श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा मामले में एक जांच कमेटी बनाई गई है। मंडल आयुक्त रोशन जैकब और सीपी एस बी सिरदकर को इस कमेटी का हेड बनाया गया है।

उनका कहना था कि आग लगने के बाद होटल की पीछे की तरफ दीवार थी जिसे जेसीबी से तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। इसी तरह से अन्य आप्रेशन में कार्य करना पड़ा इसके बाद लोगों का रेस्क्यू किया गया। फैरेंसिक टीम पूरे घटना क्रम की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बचाव कार्य के दौरान सात फायर कर्मी बेहोश हुए थे।
पूरी टीम ने आज इस आप्रेशन में बहुत अच्छा काम किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक होटल, माल, अस्पताल, और बड़े अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने से बचाव के सभी मानक पूरे होने चाहिए। समस्त जनपद के पुलिस प्रभारी स्कूल, अस्पताल, होटल वी अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि समन टीम बनाकर जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola