अमर देव पासवान
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले चमड़ा व्यवसायी ने न्यूज24 चैनल का आभार जताया है। न्यूज24 टीवी चैनल से बातचीत करते हुए चमड़ा व्यापारी ने बताया कि तीन महीने पहले कोलकाता से बिहार जाने के दौरान ट्रॉली बैग में करीब एक करोड़ की लागत से बना सोना, चांदी और हीरे का आभूषण से भरा उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया था, जिसकी खबर न्यूज24 में चली थी। जिससे उन्हें झारखंड ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी मदद मिली और उन्हें उनका चोरी का सोना वापस मिल गया।
उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस ने भी यह बात कही कि उन्होंने उनके साथ घटी घटना की जानकारी न्यूज24 टीवी चैनल में चली खबर से ही मिली, जिससे वे उन्हें पहचान पाए।
क्या है पूरा मामला
19 दिसंबर 2024 को कोलकाता के बाबुघाट से शाम करीबन 4 बजे बस से बिहार के मुजफ्फरपुर अपनी डॉक्टर बेटी की शादी करवाने निकले थे। बस झारखंड-धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना अंतर्गत न्यू मां तारा होटल में रात करीबन 11 बजकर 15 मिनट पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी थी। बस में सवार सभी यात्री खाना खाने के लिए बस से उतरे। बस चालक और कंडक्टर के बार-बार कहने पर व्यापारी मोतीउर रहमान अपने बेटे के साथ खाना खाने के लिए बस से नीचे उतरे और जल्दबाजी में खाना खाकर फिर वापस बस में आ गए। बस में उनकी सीट पर रखा करीब एक करोड़ का सोना, चांदी और हीरे से बने आभूषणों से भरा ट्रॉली बैग गायब हो गया।
मोतीउर रहमान ने बैग को पूरी बस में ढूंढा पर बैग कहीं नहीं मिला। बस के बाहर खड़े कंडक्टर से उन्होंने पूछा पर कंडक्टर ने भी उन्हें कुछ सटीक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद व्यापारी ने बस को गोबिंदपुर थाना ले जाने की अपील की पर बस चालक नहीं माना और बस स्टार्ट कर तेजी से भगाने लगा यह कहकर कि उसे बस में सवार यात्रियों को टाइम पर बिहार पहुंचाना है। अगर उन्हें थाने जाना है तो वह अपना बाकी का सामान लेकर बस से नीचे उतर जाएं।
व्यापारी ने गोबिंदपुर थाने में दी जानकारी
वहीं व्यापारी ने किसी तरह गोबिंदपुर थाने का नंबर जुटाया और थाने के अधिकारी से बात कर उनके साथ घटी घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि वह अपनी बेटी की शादी करके वापस आएं और अपनी शिकायत दर्ज करें, पुलिस कार्रवाई करेगी। बेटी की शादी कर व्यापारी मोतीउर रहमान गोबिंदपुर थाना पहुंचे जहां उन्होंने मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती दौर में तो जांच के दौरान पुलिस को काफी दिक्कतें सामने आईं। व्यापारी के सफर के दौरान कोलकाता से लेकर बिहार तक के हर पहलू को पुलिस ने बारीकी से टटोल कर देखा पर उन्हें मामले में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।
बेटी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
उधर मामले की जांच में करीब दो महीने पूरे हो चुके थे और एक तरफ जहां व्यापारी की डॉक्टर बेटी सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड कर झारखंड पुलिस और झारखंड सरकार से अपने पिता की मदद करने की गुहार लगा रही थी। वहीं दूसरी ओर मोतीउर रहमान अपनी जीवन भर की कमाई के बने आभूषण पाने के लिए लगातार कभी गोबिंदपुर थाने तो कभी धनबाद के एसएसपी ऑफिस का चक्कर लगा रहे थे।
पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी
इसी बीच पुलिस को एक गुप्तचर के द्वारा मामले में सुराग हाथ लगा। उन्हें पता चला कि चोरी हुआ आभूषण मध्य प्रदेश जा चुका है, जहां आभूषण को गलाकर बेचने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद धनबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। मध्य प्रदेश की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मिलकर 18 मार्च 2025 यानी की घटना के तीसरे महीने मनावर जिला के खेरवा जागीर थाना इलाके में छापेमारी कर 35 वर्षीय अकरम खान को चोरी के आभूषण के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया निभाने के बाद धनबाद ले आई। जहां झारखंड और धनबाद के पुलिस अधिकारी दिनेश प्रसाद, विवेक चौधरी मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर एक संवाददाता सम्मेलन कर अपने सफल ऑपरेशन की जानकारी मीडिया के सामने पेश की।
ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के लिए YEIDA का बड़ा कदम, हजारों हेक्टेयर जमीन होगी खाली
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
12 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines