Jyoti Mirdha Joins BJP: नागौर से कांग्रेस की पूर्व सांसद और दिग्गज मिर्धा परिवार की विरासत संभाल रही ज्योति मिर्धा सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई। ज्योति मिर्धा ने दिल्ली मुख्यालय पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ज्वाॅइन करने के बाद मिर्धा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांगे्रस में स्वयं की और कार्यकर्ताओं की अनदेखी से दुखी थी। पार्टी गलत दिशा में जा रही थी। हम देश निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते थे इसलिए मैंने बीजेपी ज्वाॅइन करने का फैसला किया।
2009 में पहली बार बनी थीं सांसद
मिर्धा ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज जो स्थिति राजस्थान में है वह बड़ी दयनीय है। हमारे खुद के कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस परिवार को अलविदा कहकर बीजेपी को अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया है इसी का नतीजा है कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
बता दें कि ज्योति मिर्धा दिग्गज कांग्रेसी नेता नाथूराम मिर्धा की पौती है। नाथूराम मिर्धा 6 बार सांसद और 4 बार विधायक रह चुके थे। इतना ही नहीं वे केंद्र और राज्य सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके थे। 2009 में वे पहली बार नागौर से सांसद बनीं। इसके बाद 2014 के चुनाव में बीजेपी के सीआर चैधरी से चुनाव हार गई। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया लेकिन हनुमान बेनीवाल जो कि एनडीए के उम्मीदवार थे उनसे चुनाव हार गई।
बीजेपी को मिला हनुमान का तोड़
नागौर में बीजेपी को काफी लंबे समय से मजबूत चेहरे की तलाश थी। इसके साथ ही पार्टी को हनुमान बेनीवाल का तोड़ भी मिल गया। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। जो कि फिलहाल ज्योति मिर्धा के आने से पूरी होती नजर आ रही है। मिर्धा के बीजेपी में आने से कांग्रेस का परंपरागत जाट वोट बैंक भी बीजेपी में जा सकता है। इसके साथ ही मारवाड़ के सबसे पुराने रसूखदार परिवार से होने के कारण लोगों की सहानुभूति भी ज्योति और बीजेपी को बड़ा फायदा पहुंचा सकती है।
ज्योति मिर्धा के बीजेपी में जाने से सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा और उनके बेटे डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा के भी बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि रिछपाल मिर्धा ज्योति मिर्धा के चाचा हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
6 mins agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
12 mins agoदिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी खराब, लागू किए गए GRAP-1 के सख्त नियम
50 mins agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
59 mins agoदिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद SEM कोर्ट पहुंचे सौरव और आशुतोष रांका
1 hr agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 hr agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
2 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines