मुंबई: जिस भी घर में छोटा बच्चा होता है वहां जॉनसन एंड जॉनसन का तेल, पाउडर, शैम्पू आदि मिलना बहुत ही आम बात है। लेकिन अब इस कंपनी पर लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। हाल ही में ये बात सामने आई थी कि इस कंपनी के पाउडर में कुछ ऐसा मिला है, जो ओवेरियन कैंसर का कारक है। इसके चलते कंपनी पर जुर्माने भी लग चुके हैं, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री पर ही रोक लगा दी गई है।
जॉनसन बेबी पाउडर बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमटेड को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार के खाद्य एव औषधि प्रशासन (FDA) ने जॉनसन बेबी पाउडर बनने का लाइसेंस रद्द कर दिया है। FDA ने मुंबई और मुलुकुंड में जॉनसन्स बेबी पाउडर के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को कैंसिल कर दिया है। कंपनी अब महाराष्ट्र में टेल्फ बेस्ड बेबी पाउडर की मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर पाएगी। पाउडर के सैंपल की क्वालिटी अच्छी नहीं पाई गई थी।
परीक्षण में फेल हुआ सैंपल
FDA के अनुसार , जॉनसन बेबी पाउडर के सैंपल लैब में परीक्षण के दौरान मानक PH वैल्यू के मुताबिक नहीं थे। प्रेस नोट में कहा गया है कि यह कार्रवाई कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला की निर्याणक रिपोर्ट के आने के बाद की गई है।
कंपनी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
FDA ने जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि बेबी पाउडर के इस्तेमाल से नवजात शिशुओं की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। FDA ने कंपनी से पाउडर के स्टॉक को वापस लेने को कहा है। FDA के अनुसार, प्रसाशन ने ड्रग एंड एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट , 1940 के तहत फार्म को कारण बताओ नोटिस जारी किआ है। उन्हें यह बताने को कहा गया कि उनका लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
जॉनसन एंड जॉनसन पर चल रहे हैं हजारों मुकदमे
यह पहली बार नहीं जब जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी अपने प्रोडक्ट की वजह से जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को हजारों मुकदमों का सामना करना पड़ा है। कंपनी के खिलाफ दर्ज मामले ज्यादातर महिलाओं के द्वारा किए गए हैं। इन मुकदमों में ये दावा किया गया है कि बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद उनको Ovarian कैंसर हो गया। साल 2020 में ही कंपनी ने अपने बेबी पाउडर प्रोडक्ट को अमेरिका और कनाडा के बाजारों में बिक्री पर रोक लगा दी थी। अब महाराष्ट्र में भी इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
24 mins agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 hr agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
5 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines