सौरव कुमार, पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार लगातार अपनों के निशाने पर हैं। अब जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू करने की मांग की है। जिस पर नीतीश कुमार ने उनसे जवाब तलब करने की बात कही है।
बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू होना चाहिए। दरअसल बिहार में शराबबंदी कानून की लगातार उड़ रही धज्जियां के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनों के निशाने पर हैं। जहरीली शराब पीकर मरे लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर नीतीश कुमार अलग-थलग पड़ गए थे, तो अब महागठबंधन के सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू करने की मांग कर डाली है।
शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग
हालांकी जीतन राम मांझी लगातार शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग करते रहे हैं। लेकिन इस बार उनके गुजरात मॉडल वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है उन्होंने ऐसा क्यों कहा है मैं खुद उन्हें मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर जवाब तलब करूंगा। वहीं दूसरी तरफ शराबबंदी कानून को लेकर जो भारतीय जनता पार्टी लगातार सदन से लेकर सड़क तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है ,उसे जीतन राम मांझी के इस बयान के रूप में नीतीश कुमार पर हमला बोलने का एक नया हथियार मिल गया है।
जहरीली शराब पीने से लगभग 80 लोगों की मौत
बिहार में सारण के मशरक में जहरीली शराब पीने से लगभग 80 लोगों की मौत हो गई थी ।उसके बाद से ही बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग हो रही है। विपक्ष और पक्ष सभी सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार शराबबंदी कानून पर रत्ती भर भी चर्चा के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने सदन में भी दो टूक कह दिया जो पीयेगा वह मरेगा।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines