Palamu Clash VIDEO: झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को अलग-अलग समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प में दोनों गुटों के करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, झड़प पनकी बाजार में हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए लगाए जाने वाले स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर लाठी डंडे चले, फिर मामला पथराव तक पहुंच गया।
और पढ़िए –Jharkhand Hindi News: झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं को ‘तेजस्वी मंत्र’, कहा- जाना होगा गांव -गांव
और पढ़िए –झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती
पुलिस पहुंची तो दोनों गुटों ने शुरू किया पथराव
बताया जा रहा है कि ‘तोरण गेट’ के निर्माण को लेकर दो समूहों के बीच तनाव शुरू हो गया। दो समुदायों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। जल्द ही, दोनों समूहों ने पुलिस की ओर से हस्तक्षेप करने पर पथराव किया। इस बीच, झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 सीआरपीसी के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां डेरा डाले हुए हैं।
आईजीपी लकड़ा बोले- कुछ लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस महानिरीक्षक (पलामू) राज कुमार लकड़ा ने कहा कि झड़प एक विवाद के बाद हुई, जिसमें आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने कहा कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 day agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
2 days agoझारखंड की कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयले का ढेर गिरने से 3 की मौत
3 days agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 days agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
11 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
12 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
12 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines