Jharkhand Bhaktu Murmu Story: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार शाम सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन मजदूरों में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के 6 मजदूर भी शामिल हैं। इन 6 में से बांकीशील पंचायत समिति के बाहदा गांव निवासी 29 साल के भक्तू मुर्मू भी है। भक्तू मुर्मू जब से टनल में कैद हुए थे उसके बाद से ही उनके पिता सदमे में थे। हालांकि मंगलवार को टनल के बाहर आने से पहले उनके पिता की मौत हो गई।
इसके बाद जब भक्तू की उनके पिता के निधन की सूचना दी गई तो उसकी रुलाई फूट पड़ी। भक्तू के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद खाट पर बैठे थे। इसके बाद अचानक वे नीचे गिर गए और उनका दम निकल गया। जानकारी के अनुसार भक्तू के टनल में फंसने की सूचना से वे सदमे में थे। भक्तू का बड़ा भाई नारायण भी कमाने के लिए चैन्नई गया हुआ है। वहीं एक और अन्य भाई दूसरे गांव में मजदूरी करता है।
भक्तू के घर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
सिकल्यारा टनल में भक्तू के अलावा उनके गांव के ही सोंगा बांडरा भी फंसे थे। वहीं सोंगा भक्तू से पहले टनल से बाहर आ गए थे। ऐसे में भक्तू के परिजनों को सोंगा ने ही फोन कर जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि 12 नवंबर के बाद कोई भी अधिकारी हालचाल पूछने और सांत्वना देने के लिए नहीं पहुंचा था। जिसके बाद हर दिन मिल रही निराशाजनक सूचना के कारण बारसा सदमे में चले गए। और मंगलवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
1 day agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
11 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines