Jharkhand Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव में किंगमेकर बनकर उभरे नीतीश कुमार एक बार फिर सियासी खेला करने के मुड में है। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू झारखंड में सरयू राय की पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है। उन्होंने सरयू राय को अपनी पार्टी विलय करने का प्रस्ताव भी रखा है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
ऐसे में झारखंड में नीतीश कुमार का सरयू राय से हाथ मिलाना बीजेपी के लिए झटका होगा। बिहार में विधानसभा की 81 सीटों के लिए इस साल अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में चुनाव से पहले सरयू राय की सक्रियता और नीतीश कुमार उनकी बैठक से बीजेपी के लिए किसी भी नजरिए से ठीक नहीं होगा। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू प्रदेश में 12 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
नीतीश कुमार ने की बैठक
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में झारखंड में जेडीयू के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में यह तय हुआ कि नीतीश कुमार पहले बीजेपी से बात करेगी। जेडीयू की कोशिश है कि एनडीए में रहकर ही पार्टी का विस्तार करने की है। गौर करने वाली बात है कि झारखंड एनडीए की ओर से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में जीतनराम मांझी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, RJD बोली- जल्द मचेगी भगदड़
चुनाव के बाद गठबंधन कर सकती है बीजेपी
पार्टी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस बार झारखंड में आजसू के अलावा किसी और दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। गठबंधन सरकारों में काम करना बीजेपी के लिए हमेशा से ही दुश्वार रहा है। ऐसे में पार्टी पहले अपने दम पर बहुमत में आने की कोशिश करेगी। हालांकि पार्टी प्रदेश में चुनाव के बाद जेडीयू या किसी अन्य दल के गठबंधन कर सकती है। बता दें कि प्रदेश में अभी झामुमो कांग्रेस के सहयोग से सरकार चला रही है। कुछ दिनों पहले ही जेल से लौटने के बाद हेमंत सोरेन प्रदेश के सीएम बने हैं। इससे पहले जब वे जेल गए तो उन्होंने चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंप दी थी।
ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की BJP से बढ़ने लगी है नाराजगी, कभी भी छोड़ सकते हैं PM मोदी का साथ! सामने आए बड़े कारण
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
22 hrs agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
1 day agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
4 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
8 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
9 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
13 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
14 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines