Land Scam Case In Hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से बार-बार उन्हें बुलाने के लिए समन भेजा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी वे जांच एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जमीन घोटाले मामले में ईडी उनपर शिकंजा कस रही है। जांच एजेंसी ईडी ने एक बार फिर सीएम सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है।
ईडी की टीम ने सोमवार को 6वीं बार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) को समन जारी किया है। उन्हें मंगलवार को रांची स्थित जोनल ऑफिस में पेश होना है। जांच एजेंसी अबतक 5 बार समन भेज चुकी है, लेकिन सीएम एक बार भी उपस्थित नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Hemant Soren: CM ने 100 करोड़ रुपए के बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, जमीन पर बैठकर किया भोजन
जानें कब-कब भेजा गया था समन
आपको बता दें कि इस मामले में जांच एजेंसी ने पहला समन 14 अगस्त को भेजा था, लेकिन सीएम ने पत्र लिखकर जवाब दिया था कि अदालत में इस समन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसके करीब 10 दिनों के बाद ईडी ने दोबारा 24 अगस्त समन भेजा। इसके बाद भी मुख्यमंत्री जांच एजेंसी के दफ्तर नहीं गए। फिर ईडी ने तीसरा समन 9 सितंबर, चौथा समन 23 सितंबर और 5वां समन 4 अक्टूबर को भेजा था। हर समन में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
जानें क्या है पूरा मामला
लैंड स्केम मामले में झारखंड की राजधानी में स्थित चेशायर होम रोड पर सेना और सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त का आरोप है। इस जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदा या बेचा गया है। रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने इस घोटाले की जांच की और फिर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सेना की जमीन को फर्जी तरीके से खरीदा गया और फिर उस पर कब्जा कर लिया गया है। रांची नगर निगम की शिकायत के आधार पर ही ईडी अपनी जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
झारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
3 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
6 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines