हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

JPSC Paper Leak: झारखंड के तीन शहरों में पेपर लीक, वीडियो वायरल; जांच के आदेश 

JPSC Paper Leak: परीक्षा केंद्रों के बाहर ग्रुप में बैठकर पेपर करते छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो जामताड़ा, धनबाद, चतरा आदि के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच के लिए साइबर क्राइम एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई है।

विज्ञापन

JPSC Paper Leak: झारखंड में रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का प्रीलिम्स एग्जाम था। इस दौरान राज्य के चतरा, जामताड़ा और धनबाद से इस पेपर के लीक होने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन जगहों पर परीक्षार्थी खुले में ओएमआर शीट लेकर सेंटर की क्लासों से बाहर घूमते और नकल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे

बता दें यह झारखंड की 11वीं जेपीएससी परीक्षा है। जामताड़ा में स्थित जेजेएस कॉलेज मिहिजाम में छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही प्रश्नपत्रों की सील तोड़ी जा चुकी थी। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। सेंटर पर मौजूद शिक्षकों ने नकल कर रहे लोगों को नहीं रोका। कुछ छात्र कक्षा से बाहर जाकर पेपर कर रहे थे और कई लोगों के पास मोबाइल फोन थे जबकि परीक्षा में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

परीक्षा केंद्रों के बाहर ग्रुप में बैठकर पेपर करते छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो जामताड़ा, धनबाद समेत अलग-अलग जगहों के बताए जा रहे हैं।  इन वीडियो को नेटिजन्स जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं। जब मामला तूल पकड़ने लगा तब कहीं जाकर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।

साइबर क्राइम एक्सपर्ट कर रहे जांच

सूचना मिलने पर परीक्षा केंद्रों पर जिल उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी समेत स्थानीय पुलिस पहुंची। किसी तरह परीक्षार्थियों को शांत करवाया गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो को साइबर क्राइम एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। सेंटर पर पेपर पहुंचने से पहले सील टूटने संबंधी सभी आरोपों की जांच की जा रही है। रविवार को इस एग्जाम में बड़ी संख्या में छात्र बैठे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लिश में ऑनर्स, हो चुकी है जेल, कौन हैं दत्तात्रेय होसबाले? जिन्हें दूसरी बार चुना गया RSS का सरकार्यवाह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola