Jharkhand News: झारखंड के लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह जिले के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान उग्रवादी संगठन JJMP के दो नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से एक नक्सली 10 लाख का इनामी भी है, जिसका नाम पप्पू लोहरा बताया जा रहा है। दूसरे आतंकी की पहचान प्रभात गंझू नाम से की गई है। बता दें कि पप्पू लोहरा इस संगठन का मुखिया भी था।
खुफिया जानकारी मिलने के बाद हुआ ऑपरेशन
सुरक्षा बलों को हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा यह अभियान चलाया गया था। भीषण गोलीबारी के दौरान, एक अन्य JJMP नक्सली को घायल अवस्था में पकड़ा गया है। घटनास्थल से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है। इसके साथ-साथ आसपास के जंगल के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें-Bulandshahr News: पत्नी की बेवफाई के बाद पति ने किया सुसाइड, दर्ज की FIR
जवाबी कार्रवाई में मारा गया पप्पू लोहरा
जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने संगठन के साथ इवाचार जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल ने सर्च अभियान शुरू किया था। उस दौरान उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई थी।
इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सिक्योरिटी फोर्स ने पप्पू लोहरा और उसके एक अन्य साथी को मार गिराया था। दोनों उग्रवादियों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है।
कौन था पप्पू लोहरा?
झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रीमो और 10 लाख रुपये के इनामी पप्पू लोहरा को शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पप्पू लोहरा वह उग्रवादी है, जो कभी पुलिस के साथ मिलकर चलता था और नक्सल विरोधी अभियानों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ शामिल रहता था।
तकरीबन 7 साल पहले तक पुलिस के अधिकारी और जवान उसी जेजेएमपी के उग्रवादी के साथ जंगल में अभियान पर निकलते थे, लेकिन बाद में वह पुलिस का मोस्ट वांटेड बन गया। आज उसी उग्रवादी से मुठभेड़ करनी पड़ी, जिसके साथ पुलिस मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाती थी। हालांकि, अब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि पप्पू लोहरा कैसे इस संगठन का हिस्सा बन गया।
ये भी पढ़ें- कौन हैं IAS विनय चौबे? शराब घोटाला मामले में ACB ने किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
6 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines