इस वर्ष 15 नवम्बर को राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है. ऐतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार द्वारा ‘रजत जयंती’ वर्ष को भव्य और यादगार बनाने का निर्णय लिया है. इसके मद्देनजर आज सूचना भवन सभागार में एग्जीबिशन और इमर्सिव जोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में आज एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई.
इस बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.
राज्य स्थापना दिवस 2025: दो दिवसीय महोत्सव
राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवम्बर को दो दिवसीय विशेष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में झारखंड के सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी.
महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी कि जीवनी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी होगी, जो झारखंड के इतिहास और संघर्ष को जीवंत करेगी. इसके साथ ही, एक इमर्सिव जोन भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर फिल्में और जानकारी प्रदर्शित की जाएगी.
इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी आम जनों के लिए रखी गई है जिसका लाभ महोत्सव परिसर में घूमते हुए लिया जा सकेगा. यह महोत्सव आम जनों को झारखंड के अतीत का दर्शन कराएगा और साथ ही भविष्य की आशाओं और कल्पनाओं से जोड़ेगा.
बैठक में उपस्थित रहे पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल, डॉ.असीम कुमार और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
7 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
8 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
11 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
15 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
16 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
20 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
20 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines