झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने बताया की कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव काम चल रहा है। यह हादसा सुबह के समय हुआ। फिलहाल, एक डेडबॉडी मिली है। खदान के अंदर 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (DC) के अनुसार, इस हादसे की जानकारी सुबह के समय मिली।
ग्रामीण कर रहे थे अवैध खुदाई
रामगढ़ में कोयला खदान के अंदर कुछ लोग अवैध तरीके से खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक ये हादसा हो गया। जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई। बाकियों की तलाश जारी है।
खदान हादसे पर क्या बोले बाबूलाल मरांडी
रामगढ़ खदान में धंसे मजदूरों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि खनन के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल दी जाती है। जब खदान धंसती है तो लोगों की जान जाती है। यह सारी चीजें प्रशासन की निगरानी में होती है।
अवैध कोयला खनन में कई माफिया जुड़े हुए हैं, जो बहुत ही संगठित तरीके से काम करते हैं। सरकार को इस बारे में सब पता है और यह सब पुलिस के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
वहीं, रामगढ़ खदान ढहने पर एसडीएम रामगढ़ अनुराग तिवारी के मुताबिक, यह घटना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की सीमा में हुई है। खदान ढहने वाली जगह पर सभी जांच की जा रही है, जिसके बाद हर चीज का पता लगाया जा सकेगा। यह सीसीएल में अवैध खनन का मामला है।
ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कांग्रेस विधायक के रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर छापेमारी
संबंधित खबरें
चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
16 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
1 day ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 day agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
4 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
7 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
9 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
14 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
16 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines