Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हो चुका है। इसमें रांची जिले की तमार सीट भी शामिल थी। यह सीट एसटी आरक्षित है। यहां दो बार विधायक रह चुके झामुमो विधायक विकास मुंडा का मुकाबला जेडीयू के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कृष्ण पातर से था। पातर को क्षेत्र के लोग राजा पीटर के नाम से भी जानते हैं। राजा पीटर ने 2008 में निवर्तमान विधायक विकास मुंडा के पिता रमेश मुंडा की हत्या की थी।
तमार सीट पर एसटी मतदाताओं की संख्या 50% से ज्यादा है। जबकि दलित 9 प्रतिशत और मुस्लिम 7 प्रतिशत हैं। बता दें कि 2009 में रमेश की हत्या के बाद पीटर ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जेएमएम के संरक्षक और 3 बार सीएम शिबू सोरेन का पराजित किया। इसके बाद वे 2009 में अर्जुन मुंडा की कैबिनेट में शामिल हो गए। ऐसे में तमार सीट पर विकास मुंडा क्या इस बार हैट्रिक बना पाएंगे? यह सबसे बड़ा सवाल है।
20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
बता दें कि रमेश मुंडा की हत्या के आरोप में तमार से पूर्व विधायक रह चुके राजा पीटर एनआईए की जांच के दायरे में हैं। उन्हें एनआईए कोर्ट से पिछले साल जमानत मिल चुकी है। प्रदेश में 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे महाराष्ट्र के नतीजों के साथ ही 23 नवंबर को जारी होंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Polls Phase-2: 1.23 करोड़ वोटर, 127 प्रत्याशी करोड़पति, दूसरे चरण के चुनाव में क्या-क्या खास?
मोदी दिलाएंगे जीत
वहीं जेएमएम उम्मीदवार विकास मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार के कल्याणकारी कदम, जैसे बिजली बिल की माफी, मैया सम्मान योजना अर्धशहरी और ग्रामीण मतदाताओं के काफी लोकप्रिय है, उन्हें इसका फायदा चुनाव में मिलेगा। वहीं पीटर ने कहा कि चुनावों में अब यह मुद्दा उनके लिए कोई महत्वपूर्ण कारक नहीं रह गया है। पीटर का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उनका व्यक्तिगत संपर्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील उन्हें जीत दिलाएगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Election: पहले चरण में 4 पूर्व CM के रिश्तेदार समेत 6 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
14 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
15 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines