Jharkhand BJP Expelled 30 Rebel From Party: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पहले चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने कई सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार देर रात 30 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। सभी नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए हैं।
पार्टी से निकाले गए नेताओं में कुमकुम देवी, जूली देवी, चंद्रमा कुमारी, बलवंत सिंह, अरविंद सिंह, बांके बिहारी, हजारी प्रसाद साहू और चितरंजन साव और अन्य ना शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन
कांग्रेस ने 3 बागियों को पार्टी से निकाला
उधर कांग्रेस ने भी पार्टी के 3 नेताओं को निष्कासित किया है। इनमें मुनेश्वर उरांव लातेहार से, देवेंद्र सिंह, इसराफिल अंसारी को गोमिया सीट से पार्टी के खिलाफ नामांकन करने से निष्कासित किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ झामुमो और सीपीआई माले दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में यहां इंडिया गठबंधन का वोट बंटता है तो बीजेपी को फायदा हो सकता है। इस तरह पलामू की बिश्रामपुर सीट पर कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने है। वहीं छतरपुर सीट पर कांग्रेस और आरजेडी उम्मीदवार के उतरने का फायदा बीजेपी को मिल सकता है।
यूपी में हो रही कार्रवाई
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में मंगलवार को 3 ताबड़तोड़ रैलियां की। उन्होंने झामुमो पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों का बुलडोजर से सफाया करना है, इसलिए बीजेपी को वोट दें। उन्होंने की यूपी में मैं माफियाओं के खिलाफ ऐस ही कार्रवाई कर रहा हूं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 40 बागियों को निकाला, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
5 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines