Jharkhand Electrocution: झारखंड से बड़ी खबर है। यहां गोमोह-निकितपुर रेलवे लाइन पर झरखोर गेट के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छह मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मिलकर ओवर हेड इक्विपमेंट (OHE) पोल लगा रहे थे। मृतक रेलवे के ठेका मजदूर थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर उस समय हुई जब करीब एक दर्जन संविदा कर्मी ओएचई पोल लगाने की कोशिश कर रहे थे।
https://twitter.com/ANI/status/1663107221243428867?s=20
ठेकेदारों ने नहीं दी रेलवे को सूचना
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली गोमोह-निकितपुर रेलवे लाइन पर ओएचई पोल लगाते समय छह संविदा कर्मियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी छह श्रमिकों 25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे।
सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार द्वारा लाइन पर किए जा रहे कार्य के बारे में रेलवे अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई। हालांकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
रेलवे परिचालन पर पड़ा असर
इस हादसे का असर रेलवे परिचालन पर भी पड़ा है। कई जगह पर रेलगाड़ियों को रोका गया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर पलामू और लातेहार के अलावा यूपी के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की गली-गली में कितनी केरला स्टोरी?, नाबालिग लड़की की हत्या पर भाजपा नेता का सवाल
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
19 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
4 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
5 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines