Bird Flu: होली से पहले झारखंड में बर्ड फ्लू का कहर बरपा है। बोकारो के बाद रांची में मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि हुई है। बता दें कि एक हफ्ते पहले बोकारो जिले में बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों और बत्तखों की मौत हुई थी। अब राजधानी रांची में मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
झारखंड पशुपालन निदेशालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रांची के जेल मोड़ में कुछ मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री के सैंपल भोपाल स्थित रांष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे, जिसमें एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 3 मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के प्रकोप की पुष्टि की है, इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य को निर्देश दिया है।
केंद्र की ओर से राज्य सरकार को संक्रमित इलाके की निगरानी और संक्रमित पोल्ट्री तक आम आदमी की पहुंच को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पक्षियों को नष्ट करने, मृत पक्षियों के निपटान समेत सुरक्षा के सभी उपाय करने के लिए कहा गया है।
इस बीच, राज्य पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे संक्रमित इलाके के एक किलोमीटर के अंदर के मुर्गियों को मारने के उपाय करें। साथ ही 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों में भी निगरानी की जाए।
बोकारो में मारे गए थे 3856 पक्षी
पिछले सप्ताह बोकारो जिले में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद मुर्गियों और बत्तखों समेत कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल हैं। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
4 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
5 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
8 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
12 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
13 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
17 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
17 days agoईडी की झारखंड-ओडिशा में छापेमारी, सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines