हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jamnagar Fire Break Out-होटल एलेंटो से 27 लोग सुरक्षित निकाले गए  

विज्ञापन

जामनगर,  गुजरात के जामनगर में स्थित जिस होटल एलेंटो आग लगी थी उसमें से कर्मचारी व अन्य समेत कुल 27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सुरक्षित निकाले गए तीन लोगों ने सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की थी। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गुरुवार रात होटल में भयंकर आग लग गई। आग लगने के वायरल वीडियो में होटल से आग में भयावक लपटें उठती दिख रहीं हैं। जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं। होटल का कितना नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण क्या है इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

कुछ देर के लिए अफरा-तफरी 

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में आग लगने का कारण बताया गया है। आग ने चंद मिनटों में ही पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर टेंडर पहुंचे थे। यह होटल एलेंटो जाम नगर के मोतिखावड़ी इलाके में है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola