नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आज जम्मू में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद की सैनिक कालोनी में 1 बजे कार्यक्रम करेंगे। गुलाम नबी आजाद जनसभा को संबोधित करेंगे। गुलाम नबी आजाद अपने नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद गुलाम नबी आजाद आज अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में उनके समर्थन में कांग्रेस से नाता तोड़ लेने वाले एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, नौ विधायक और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
गुलाम नबी आजाद की रैली पर कांग्रेस, बीजेपी समेत कश्मीर केंद्रित दलों की नजरें लगी हुई है। माना जा रहा है कि जम्मू की इसी रैली में आज गुलाम नबी आजाद के अपने स्वयं के राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करने की संभावना है।
आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा था कि जब से राहुल गांधी के हाथ में कांग्रेस की ताकत आई तब से पार्टी लगातार पतन की ओर जा रही है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
8 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines