Jal Jeevan Mission: मानस श्रीवास्तव। जल जीवन मिशन योजना में हर घर में नल लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश ने अपना 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ बुंदेलखंड और विंध्य के इलाकों में हुआ है। यहां भूर्गभ जल की स्थिति भी तेजी से सुधरने लगी है। जिससे अब नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल के बाद यूपी के स्कूलो की प्यास बुझ सकेगी।
देश का दूसरा राज्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रयासो से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना मे उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा नल देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। यूपी ने इस मामले में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में 1 करोड 33 लाख ग्रामीण इलाकों के घरो में नल से जल मिलना शुरु हो गया है, जिससे करीब 8 करोड़ ग्रामीणों को शुद्ध जल वो भी सीधे नल से प्राप्त हो रहा है। जिस पर पीएम मोदी ने भी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और योगी सरकार को बधाई दी है।
स्कूलों की बदलेगी स्थिति
अब नये लक्ष्य के तहत नमामि गंगे और जल जीवन मिशन के साझा प्रयास के तहत बुंदेलखंड और विध्य के इलाको में स्कूलो की भी सूरत बदलेगी। जल जीवन मिशन बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध करायेगा और ये काम होगा जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाली कंपनियो के सीएसआर फंड से होगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ डाईनिंग शेड, हैंड वाश यूनिट और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। जल जीवन मिशन के साथ लखनऊ से जल शक्ति मंत्री के साथ उत्साहित बच्चों ने जल मैराथन निकाल कर अब इस मिशन को नई रफ्तार देने का संदेश भी जारी किया।
बुंदेलखंड और विध्यांचल की स्थिति सुधरेगी
अब जल जीवन सप्ताह के तहत जो आकंड़े रखे गये वो भी यूपी मे जल जीवन मिशन की कामयाबी का संदेश दे रहे हैं। 9 साल के प्रयास के बाद इस बार जो रिपोर्ट जारी की गई उसके मुताबिक बुंदेलखंड और विध्य के इलाकों में भूगर्भ जल का स्तर तेजी से सुधरने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत इन इलाको में अमृत सरोवर, तालाबों को दोबारा जीवित करने और छोटे छोटे पोखरो के निर्माण से जल स्तर सुधरना शुरु हुआ है।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
37 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
2 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
3 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines