अमित शर्मा, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एक गांव में संक्रामक बीमारी का प्रकोप फैल रहा है, जहां दो लोगों की जान चली गई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग अब भी बीमार हैं। हालात इतने खराब हैं कि मरीज बरसात के कारण उफनते नालों की वजह से अस्पताल नहीं पहुंच सके, जिस वजह से दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मामला जिले के विजयपुर तहसील क्षेत्र के सेवापुर गांव का है। मृतकों के नाम बाबू आदिवासी और हरकिशन आदिवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में करीब दर्जनभर लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इधर मामले की सूचना मिलते ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की टीम भी विजयपुर पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों के उपचार में जुट गई। इधर नाले का उफान कम होने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके गंभीर मरीजों को विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव में मचा हड़कंप
ग्रामीणों को बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा उल्टी – दस्त की समस्या बताई जा रही है। सेवापुर के बाबू आदिवासी और हरकिशन आदिवासी नाम के दो मरीजों की गांव में ही मौत हो गई। इन मरीजों की मौत के बाद गांव में मातम के साथ-साथ हड़कंप की स्थिति है क्योंकि, पूरे गांव के करीब 50 से ज्यादा मरीज इस बीमारी की चपेट में हैं। हालांकि, नाले का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर गंभीर मरीजों को नाला पार करवाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
विजयपुर पहुंची ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की टीम
वहीं हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एक टीम को भी विजयपुर बुलवा लिया है, जिसके द्वारा कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों को उल्टी दस्त की समस्या है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है लेकिन, अभी उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिला है।
इधर मरीजों की मौत के बारे में विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि, उन 2 मरीजों की सूचना मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और रेवेन्यू विभाग की टीमें भेजी गई हैं। जहां भी इस तरह की सूचना मिल रही है वहां हमारी टीम काम कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
4 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
5 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
7 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
9 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
9 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
9 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
10 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines