INDIA Meeting In Mumbai: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक गुरुवार को मुबंई में शुरू हुई। बैठक में किए जा रहे खर्च को लेकर गुरुवार को शिंदे गुट और उद्धव गुट आमने-सामने आ गए। शिंदे सरकार में मंत्री उदय सामंत ने आरोप लगाया कि गुरुवार और शुक्रवार को 14 घंटे की बैठक के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिंदे गुट को पहले यह बताना चाहिए कि सूरत और गुवाहाटी में पैसा किसने खर्च किया था। आदित्य ने यह भी पूछा कि चार्टर्ड उड़ानों के लिए भुगतान किसने किया था। इसके साथ-साथ बगावती विधायकों को दिए गए पैसों का भुगतान किसने किया था।
उदय सामंत ने खर्च को लेकर उठाए सवाल
शिवसेना सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि जुलाई 2022 में तत्कालीन शिवसेना के 40 विधायक गुवाहाटी गए थे। तब उद्धव गुट के नेताओं ने वहां विधायकों के 5 सितारा होटलों में किए गए इंतजाम को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने विपक्ष गठबंधन की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 दिन की बैठक के लिए 65 कमरे बुक किए गए हैं। इस होटल में कमरे का रेट 25 हजार से 30 हजार रुपए हैं। यहां तक खाने के एक प्लेटी की कीमत भी 4 हजार रुपए से अधिक है। बैठक के लिए 40 हजार से 45 हजार रुपए की 65 नई कुर्सियों का आॅर्डर दिया गया है।
आम चुनाव के बाद गठबंधन समाप्त हो जाएगा
सामंत ने विरोधी गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निराश लोगों की बैठक है जो एक साथ आए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद यह गठबंधन समाप्त हो जाएगा। बाला साहब की आलोचना करने वाली पार्टियां इस गठबंधन में शामिल हैं। बैठक में भाग ले रहे दलों की सूची के अनुसार शिवसेना यूबीटी 26 वें और एनसीपी 25वें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
आपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
15 mins agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
54 mins agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 hr ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
2 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
2 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines