बता दें कि मंडी में भूस्खलन में जाने गंवाने वाले तीनों मृतकों में 64 वर्षीय तांगू देवी पत्नी जय सिंह, 33 वर्षीय कमला देवी पत्नी देव राज और 8 माह का भीष्म सिंह पुत्र देव राज शामिल है। इसके अलावा जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है, उसमें 65 वर्षीय खूब राम पुत्र धनी राम और 58 वर्षीय दर्शन देवी पत्नी खूब राम शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया है।
भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड आने से चंबा तिस्सा सड़क मार्ग बंद हो गया है। फ्लैश फ्लड आने से बड़े बड़े पत्थर मलबे के साथ सड़क पर आ गए। वहीं तेज बारिश के चलते चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत में लैंडस्लाइड के कारण मंगलवार सुबह बंद हो गया जिसे कड़ी मुश्कत के बाद खोल दिया गया। लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिशों की वजह से चंबा पठानकोट नेशनल हाइवे के ज्यादातर हिस्से धंस चुके हैं। जिस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। वहीं इस सड़क मार्ग पर कब कहां लैंडस्लाइड हो जाए इसका भी पता नहीं। रात को लगभग रोजाना भयंकर बारिश हो रही है।
निहरी में लैंडस्लाइड के बाद मकान के मलबे से तीनों शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और 8 महने का बच्चा शामिल है। डीएसपी सुंदरनगर और एसपी मंडी साक्षी वर्मा मौक पर मौजूद रहे। लैंडस्लाइड होने से पूरा घर जमींदोज हो गया था। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसमें 2 महिलाएं और एक 8 महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर कांगड़ा एयरपोर्ट के पास भूस्खलन हुआ है, जिससे मलबे में कई वाहन फंस गए हैं। वहीं शिमला के कनलोग इलाके में भारी लैंडस्लाइड हुआ है, जिस वजह से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। शिमला में देर रात से हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीसीएस और हिमलैंड में भारी लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे पेड़ गिर गए और कई गाड़ियां मलबे के नीचे दबी गईं। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लगा है, लेकिन जानी नुकसान होने की खबर नहीं है। उधर मंडी के धर्मपुर में सोन खड्ड में उफान आने से बस स्टैंड और बाजार में भारी नुकसान हुआ है। कई सरकारी बसें और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के निहरी गांव में आज मंगलवार को हुए भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों को बचा लिया गया है। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा के अनुसार, एक घर के पास पहाड़ी दरकने से मलबा आया, जो एक घर पर गिरा। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। 3 लोगों के शव मिल चुके हैं, 2 रेस्क्यू किए गए हैं।
Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण मंडी और शिमला में भारी भूस्खलन हुआ है. मंडी के निहरी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हुई है. सोन खड्ड में उफान आने से धर्मपुर में बस स्टैंड भी ध्वस्त हो गया है. वहीं शिमला में BCS और हिमलैंड में भी लैंडस्लाइड हुआ है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---