हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से बाढ़ के हालात, भारी बारिश से अब तक 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार भारी बारिश हो रही है और इससे आम लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह मंडी जिले में हुई बारिश के बाद दो लोगों की मौत हो गई और दो लापता हो गए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है और इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह मंडी जिले में हुई भारी बारिश के बाद दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता बताए गए हैं। मंडी में हालात ऐसे हैं कि पूरे एरिया में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बता दें, मंडी शहर में जेल रोड से पूर्व पार्षद कृष्णा के परिवार पर भी आपदा का कहर टूटा है। उनके बेटे और पोते का शव मिला है और बहू लापता है। इस बीच बड़ा बेटा ही मुश्किल से बच पाया है।

प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मंडी में तबाही से भारी नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है। लैंडस्लाइड से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी नेशनल हाइवे बंद हो गया है। इस आपदा में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आपदा में मरने वाले लोग मलबे की चपेट में आ गए थे। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं, इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।

कई इलाकों में मलबा जमा

इस लगातार हो रही है बारिश से काफी नुकसान हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण मलबा जमा हो गया है। यह सब बादल फटने से हुआ है। फिलहाल, राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 2 शव बरामद कर लिए गए हैं।

आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कल भी भारी बारिश हुई थी। आज भी लगातार वर्षा हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में मंडी का रीजनल अस्पताल शामिल है, जहां आस-पास के नालों में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। मंडी शहर और उसके आसपास की कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है, जिससे ट्रैफिक ब्लॉक हो चुका है और वहां रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में नदी में बही महिला का वीडियो आया सामने, टैक्सी चालक ने बचाई जान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें