Kangana Ranaut Challenge In Mandi Lok Sabha Seat : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हिमाचल प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मंडी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की जीत की राह आसान नहीं है। भाजपा के असंतुष्ट नेता और शाही परिवार की नाराजगी कंगना को झेलनी पड़ रही है।
मंडी लोकसभा सीट पर राजघरानों का दबदबा रहा है। इस सीट से कंगना रनौत को टिकट मिलने से हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और तीन बार सांसद रह चुके कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कंगना के टिकट पर फिर से समीक्षा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सीट पर राजघरानों का प्रभाव, क्या है राजसमंद का चुनावी समीकरण
कंगना का पार्टी में कोई योगदान नहीं : महेश्वर सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने कहा कि कंगना रनौत का पार्टी में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडी से उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन कंगना को उम्मीदवार बनाया दिया गया। महेश्वर सिंह के बेट हितेश्वर सिंह, पूर्व महासचिव राम सिंह और पूर्व विधायक किशोरी लाल ने भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। ये असंतुष्ट नेता वहीं हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली, सोनिया गांधी-सुनीता केजरीवाल होंगी शामिल
मंडी में जनसभाएं कर रहीं कंगना
कंगना रनौत ने मंडी में चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने खुद को मंडी की जनता की बेटी और बहन बताया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक टिप्पणी को कंगना रनौत ने बखूबी संभाला। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की महिलाएं सम्मान और गरिमा की हकदार हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
27 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines