हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himachal Weather Update: कुल्लू-मनाली में फिर फ्लैश फ्लड; IMD ने एक दिन पहले ही जारी किया था अलर्ट

विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में मौसम की मार जारी है। पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कुल्लू और मनाली में फ्लैस फ्लड के कारण फिर से हालात गंभीर हो रहे हैं। हालांकि ताजा फ्लैश फ्लड में किसी के हताहत होने के सूचना सामने नहीं आई है।

कुल्लू में पानी से घरों को नुकसान

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू और मनाली में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) की फिर से घटना सामने आई है। कुल्लू में फ्लैश फ्लड की घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। एएनआई की ओर से जारी वीडियो दिख रहा है कि अचानक आए पानी से कई घरों को नुकसान हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1682233670671953920

विज्ञापन

नए वीडियो में दिखा बाढ़ का नजारा

उधर, हिमाचल के मनाली का भी एक वीडियो एएनआई की ओर से जारी हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थानी पर सड़क पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। ये वीडियो रात में फिल्माया गया है। कुछ दिन पहले ही भीषण बारिश के कारण मनाली में काफी तबाही मची थी। लगातार बारिश के बीच फ्लैड फ्लड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1682235216109375489

विज्ञापन

किन्नौर में सभी स्कूल बंद कराए

बता दें कि गुरुवार को ही हिमाचल के किन्नौर जिले में फ्लैस फ्लड के खतरे को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। किन्नौर के उपायुक्त की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि किन्नौर के निचार और सांगला में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (प्ले ग्रुप से बड़ी क्लास), आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola