Himachal Pradesh Landslide: देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। कई जगह पर नदियां-नाले उफान पर हैं। तेज बारिश से पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही देखने को मिली है। हाल ही में ऊंची पहाड़ी पर बने शक्तिपीठ श्री नैना देवी में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। बारिश के बाद गिरते पहाड़ का लाइव वीडियो सामने आया है। यहां पर श्रावण अष्टमी का मेला लगा है, जिसके लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी तरह के भारी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
लैंडस्लाइड का लाइव वीडियो आया सामने
लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है, जिसमें खाली पड़ी सड़क पर अचानक से बड़ी मात्रा में मलबा आकर गिरता है। इस घटना के बाद से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने की वजह से लोग वहीं पर फंस गए हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोड को खाली करके यातायात को फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से बाढ़ के हालात, भारी बारिश से अब तक 3 की मौत
हिमाचल के मंडी में भी बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते बादल फटने की घटना भी सामने आई है। इसमें अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है। इनकी मौत मलबे में दबने की वजह से हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक दो शवों को बरामद कर लिया गया था। हिमाचल में अभी भी जगह-जगह पर लगातार बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में नदी में बही महिला का वीडियो आया सामने, टैक्सी चालक ने बचाई जान
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines