हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिमाचल प्रदेश में लगी पर्यटकों की भारी भीड़, लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात हुई रिजर्व बटालियन

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. शिमला, मनाली, कसौल, धर्मशाला सहित सभी प्रमुख पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक होना शुरू हो गये हैं. पर्यटक स्थलों में सैलानियों के वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है. पढ़ें शिमला, हिमाचल प्रदेश से राजेश शर्मा की रिपोर्ट.

विज्ञापन

राजेश शर्मा

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. शिमला, मनाली, कसौल, धर्मशाला सहित सभी प्रमुख पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक होना शुरू हो गये हैं. पर्यटक स्थलों में सैलानियों के वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है.

पर्यटन स्थलों से लेकर नेशनल हाईवे तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. जश्न के दौरान हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रिजर्व बटालियन तैनात किए हैं. विशेष पुलिस टीमें दिन-रात गश्त और पेट्रोलिंग कर रही हैं. शिमला के शोघी बेरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी अभिषेक दुल्लर से न्यूज24 ने सुरक्षा को लेकर विशेष बातचीत की. उन्होंने बताया कि नव वर्ष पर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है. शिमला और मनाली के लिए अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किया गया है. प्रदेश के प्रवेश द्वारों सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola