Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट का गठन किया जाएगा। आज सुक्खू और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद मीडिया द्वारा राज्य मंत्रिमंडल के बारे में पूछे जाने पर सुक्खू ने जवाब देते हुए कहा, ”विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा.”। उन्होंने कहा कि आज “हम पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देने आए थे। हमारे सभी 40 विधायक और हमारे राज्य प्रमुख भी आए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें लोगों की सेवा करने का मंत्र दिया है।
इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में, सुक्खू ने पहली कैबिनेट बैठक में कई घोषणाएं कीं। कांग्रेस की 10 गारंटियों के कार्यान्वयन पर प्रकाश डालते हुए सुक्खू ने कहा था कि पुरानी पेंशन योजना (प्रमुख चुनावी एजेंडा में से एक) को वापस लाया जाएगा। शपथ लेने के एक दिन बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सुक्खू ने विधायकों के किराए और खाने का खर्च भी उठाया। उन्होंने कहा था कि “हमने फैसला किया है कि हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में विधायकों के लिए किराया और भोजन का खर्च आम लोगों की तरह ही होगा। पहले आम लोगों को पूरी राशि का भुगतान किया जाता था और विधायकों को रियायती दरों पर ये सुविधाएं मिलती थीं।
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
16 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
4 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
8 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
10 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
14 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines