Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) हो गए हैं। बताया गया है कि उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसके रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिमाचल मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से यह जानकारी दी गई है। सीएम को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है।
पीएम मोदी से करने वाले थे मुलाकात
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बैठक होने वाली थी। अपनी बैठक से पहले सुक्खू ने रविवार को कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच कराई थी। इस जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1604722458128683008
विधानसभा सत्र में शामिल होने पर संशय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी शुक्रवार को सीएम सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में 14 किमी साथ चले थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। उनके साथ और भी कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता था। यहां से आने के बाद सीएम सुक्खू ने अपनी कोविड जांच कराई थी। फिलहाल सीएम को क्वारंटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 से 24 दिसंबर तक हिमाचल विधानसभा का पहला सत्र है। इसमें सीएम के शामिल होने पर भी संशय है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines