शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज़ बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है और झीलों में भी पानी बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को सरकार ने भी झीलों और नदियों से दूर रहने को कहा है लेकिन फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल के विश्व वैट लैंड पौंग झील में विकास खंड में नगरोटा सूरियां के अंदर दो लोग डूब गए हैं। उन दोनों की तलाश फिलहाल जारी है और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
नहाने के दौरान अचानक आया तेज़ बहाव, दो लोग डूबे
जानकारी के अनुसार तीन युवक रणजीत सिंह, राजकुमार तथा मदन लाल झील के किनारे नहाने गए तथा इनमें से एक युवक मदनलाल, जो कि कहने लगा मैंने नहीं नहाना है और वह बाहर बैठ गया, लेकिन रणजीत सिंह और राजकुमार नहाने लगे। जब रणजीत सिंह नहाते-नहाते कुछ देर बाद बाहर नहीं आया, तो राजकुमार उसे ढूंढने लगा, लेकिन वह भी वापस नहीं आया।
जब थोड़ी देर तक नहीं आए बाहर तो दोस्त ने लोगों को किया सूचित
इसके बाद बाहर बैठे मदनलाल ने डूबे युवकों के दोस्तों को और परिजनों को सूचित किया, लेकिन रात होने के चलते उन्हें ढूंढ नहीं पाया गया। सुबह जब इसकी सूचना पंचायत को दी गई, तो तुरंत हरिपुर के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ और एसडीम देहरा तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम द्वारा दोनों की तलाश जारी है और दोनों का अभी तक कोई अता-पता नहीं लग सका है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
4 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
6 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
6 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
7 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
10 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines