Who is IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा पुलिस की एक होनहार और ईमानदार आईपीएस अधिकारी का निधन हो गया है। इस आईपीएस अधिकारी की मौत से पूरे हरियाणा पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। राजनेता से लेकर पुलिस महानिदेशक तक उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं हरियाणा कैडर के 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी की, जिनका 27 जून को निधन हो गया था।
नासिक में लीं IPS ने अंतिम सांसें
आईपीएस स्मिति चौधरी ने 48 साल की उम्र में बीमारी से जूझने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह सितंबर 2023 से अंबाला के हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पोस्ट पर तैनात थीं। इस दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह लंबे समय से मेडिकल लीव पर थीं। स्मिति चौधरी ने बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन वह उससे जीत नहीं पाईं। वह अपने पीछे पति राजेश कुमार और दो बच्चों को छोड़ कर गई हैं। उन्होंने अपनी आखिरी सांसें नासिक में इलाज के दौरान ली थीं।
कौन थीं IPS स्मिति चौधरी?
आईपीएस स्मिति चौधरी मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के डूमरखां कलां गांव की निवासी थीं। उनका जन्म 15 अगस्त 1976 को हुआ था। स्मिति चौधरी साल 2004 में हरियाणा पुलिस विभाग का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हरियाणा के अलग-अलग जिलों में कई पोस्ट पर काम किया है। स्मिति चौधरी ने पंचकूला DSP के तौर पर भी काम किया। उनके काम को देखते हुए साल 2012 में उन्हें आईपीएस कैडर में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने SP और राज्य सतर्कता ब्यूरो के अलावा दादरी जिले में जिला पुलिस प्रमुख के तौर पर भी अपनी सेवा दी। उनकी रिटायरमेंट डेट 31 अगस्त 2036 थी।
यह भी पढ़ें: पहले कार से कुचला फिर पेट और सीने पर किए कई वार, अमरावती में ASI रैंक पुलिस ऑफिसर की हत्या
पति, पिता और भाई भी IPS
बता दें कि आईपीएस स्मिति चौधरी के पति और भाई भी आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पति राजेश कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल नासिक में पुलिस अकादमी के डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं। वहीं उनके भाई यशेंद्र सिंह हरियाणा कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके अलावा, उनके पिता जयवंती श्योकंद भी हरियाणा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने स्मिति चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इस तरह से जाना पूरे हरियाणा पुलिस के लिए बड़ा नुकसान है।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
10 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines