WhatsApp Video Call Scam: एक अनजान नंबर से कॉल आया, जैसे ही मैंने फोन पिक किया तो सामने से एक लड़की दिखी। फिर उसने कपड़े उतारना शुरू किया। उसके बाद जो हुआ उसे शब्दों में बताना मुश्किल है। क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है? अगर आपका जवाब हां है तो ऐसी स्थिति में तुरंत फोन काट कर नंबर को ब्लॉक कर दें। नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अब ऐसा ही एक मामला (WhatsApp Video Call Scam) नूंह से सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
फर्जी सिम पर बनाता था लड़की की प्रोफाइल
जानकारी के मुताबिक मामला हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की टीम ने सेक्स वीडियो कॉल स्कैम गिरोह से जुड़े एक शातिर को दबोचा है। बताया गया है कि ये शख्स पहले फेक सिम कार्ड पर लड़की के नाम से प्रोफाइल बनाकर लोगों को वाट्सएप पर वीडियो कॉल करता था। उसके बाद सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन और तीन फर्जी आईडी पर निकाले सिम कार्ड जब्त किए हैं। इतना ही नहीं, आरोपी के फोन से कई लोगों के साथ अश्लील वीडियो चैट भी रिकवर की है।
यह भी पढ़ेंः Holiday Booking Site Scam: सस्ते के चक्कर में कहीं आपको भी न लग जाए लाखों का चूना, जानें क्या है नया स्कैम?
पुलिस रिमांड पर आरोपी
जांच के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने आरोपी को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। बिछौर थाने के प्रभारी मलखान सिंह ने बताया, सूचना मिली थी कि आरोपी सिंगार बस अड्डे पर आने वाला है। यहां वह किसी को ठगी का शिकार बनाने वाला था। इस पर टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा।
लड़कियों की दिखाता था वीडियो
पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी लोगों को वीडियो कॉल में लड़कियों की अश्लील वीडियो दिखाता था। सामने आया है कि आरोपी फर्जी तरीके से वीडियो को एडिट करने के लिए अपने साथी आबिद को भेजता था। इसके बाद आरोपी खुद ही पुलिस अधिकारी बनकर आबिद के बैंक खाते में लोगों से पैसे ट्रांसफर कराता था। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बैंक खाता भी फर्जी था। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines