विशाल अंगरीश, पंजाब-हरियाणा
Senior Citizens Tirth Yatra controversy: बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने को लेकर 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों में ट्विटर वार छिड़ गया है। तीनों आपस में बुरी तरह भिड़ गए हैं। यह 3 मुख्यमंत्री हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। दरअसल, हरियाणा में अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान तीर्थ यात्रा योजना को हरियाणा में लागू करने का जिक्र करते हुए उसे अयोध्या में राम मंदिर के साथ जोड़ने को लेकर सियासत गरमाई है। हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक इस बात को लेकर वार पलटवार की प्रक्रिया ट्विटर के जरिए जारी है।
केजरीवाल बोले- पूछ लीजिएगा हरियाणा की मदद करके खुशी मिलेगी
गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 60 वर्ष से ऊपर आयु वाले बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की। कल ही पंजाब में भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को लेकर कैबिनेट ने प्रस्ताव पास किया। इसके तहत अब पंजाब के लोग भी देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि खट्टर साहब अगर इसके क्रियान्वयन में कोई तकलीफ आए तो पूछ लीजिएगा। हरियाणावसियों की मदद करने में हमें खुशी होगी।
खट्टर बोले- दिल्ली के प्रदूषण से अपने नागरिकों की रक्षा कर लीजिए
केजरीवाल ने इसमें दिल्ली में चल रही योजना का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दिल्ली के 75 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को उनकी सरकार तीर्थ यात्रा करवा चुकी है और कहा कि उनको खुशी है कि भाजपा हमारी सरकार से सीखकर काम करने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि महारा धाकड़ हरियाणा इस योजना के क्रियान्वयन में पूरी तरह सक्षम है। दिल्ली में प्रदूषण की जिम्मेदारी लेते हुए नागरिकों की रक्षा कीजिए। इस संकट के समय में दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में घूम कर चुनाव प्रचार करना आपकी गैर जिम्मेदारी का परिचायक है। अगर दिल्ली का शासन चलाने में कितनी तकलीफ है तो हमसे पूछ लीजिएगा, आपकी मदद करने में हमें बड़ी खुशी होगी।
चौहान बोले- केजरीवाल झूठ के शीशमहल से बाहर निकलकर देखें
वहीं मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस पलटवार का हिस्सा बन गए। उन्होंने ट्वीट किया कि अरविंद जी झूठ के अपने शीश महल से बाहर निकलिए और आंखें खोलकर देखिए। जब आपका अस्तित्व नहीं था, तब से मध्य प्रदेश में भाजपा बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करवा रही है। भाजपा की हमारी सरकार ने 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आरंभ की थी। अब तो हम हवाई जहाज से भी यात्राएं करा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines