Haryana IPS Y Puran Kumar: हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई पूरन कुमार की रहस्यमयी मौत ने पूरे प्रशासनिक महकमे को हिला के रख दिया है. हर तरफ एक ही सवाल कि आखिर उन्होंने सुसाइड क्यों की? क्या उन्हें किसी बात का डर था? क्या वह किसी तनाव से झूझ रहे थे? जैसे-जैसे मामले में जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे मामले में नया टविस्ट भी आ रहा है.
उनके घर से बरामद हुई वसीहतनामा और 8 पन्नों के सुसाइड नोट में भी कई तरह के खुलासे हो रहे हैं. जिसमें कथित तौर पर उनकी नौकरी से जुड़ी नाराजगी, मानसिक दबाव और पिछले कुछ वर्षों के विवादों का जिक्र किया गया है.
दरअसल चंडीगढ़ पुलिस को मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे थाना-11 क्षेत्र से आत्महत्या की सूचना मिली. जिसके बाद एसपी, डीएसपी और CSFL टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. उनका शव बेसमेंट के कमरे में मिला और उनके सिर में गोली लगने का निशान था. घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई और घटनास्थल से सर्विस गन, इलेक्ट्ऱ़ॉनिक डिवाइस, वसीयत और 8 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इन सभी चीजों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
क्या किसी बात से डरे हुए थे पूरन कुमार?
मामले की जांच में एक अहम बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, अब जो बात सामने आई है उससे यह शक भी गहरा रहा है कि क्या करप्शन के किसी केस से सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार डरे हुए थे? क्या उन्होंने शराब, रिश्वत और ऑडियो क्लिप के कारण तो जान नहीं दी?
दरअसल, सूत्रों का कहना है कि वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज हुआ था. गनमैन सुशील कुमार ने पुलिस हिरासत में कबूल किया था कि IG रहे वाई पूरन कुमार के कहने पर मंथली रिश्वत मांगी थी. 2 दिन पहले रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी. ये FIR रोहतक रेंज के IG रहे पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ थी. इसमें सुशील कुमार पर एक शराब कारोबारी से रिश्वत लेने का आरोप था.
यह भी पढ़ें- हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने की सुसाइड, घर पर मारी खुद को गोली
ट्रांसफर से थे नाखुश?
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को पूरन कुमार का तबादला हुआ था और तब से ही वे छुट्टी पर थे. वे इस समय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया रोहतक में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों के मुताबिक, पूरन कुमार इस तबादले से काफी नाराज थे और उन्होंने उसे प्रशासनिक अपमान बताया था.
पूरन कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और बूढ़ी मां हैं. उनकी बड़ी बेटी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है जबकि छोटी बेटी चंडीगढ़ में रहती है. मंगलवार को घटना की सूचना के बाद उनकी मां और ससुराल वाले सेक्टर-11 स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पूरन कुमार की मृत्यु के बाद उनके घर से पुलिस को 8 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें उन्होंने अपने नौकरी से नाराजगी, भेदभावपूर्ण बर्ताव और मानसिक उत्पीड़न की बात कही है. नोट की सामग्री फिलहाल जांच के दायरे में है और उसे फॉरेंसिक टीम द्वारा जांचा जा रहा है.
विवादों से घिरा रहा सर्विस रिकॉर्ड
वाई पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के IPS अधिकारी थे. उनका करियर कई विवादों से घिर रहा, ट्रांसफर विवाद, जातिगत भेदभाव के आरोप, प्रशासनिक उपेक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद प्रमुख रहे. उन्होंने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई. वे आईजीपी (रोहतक रेंज), आईजीपी (कानून-व्यवस्था), आईजी (दूरसंचार) और हाल ही में आईजी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, रोहतक के पद पर तैनात रहे.
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines