Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले प्रोफेसर अली खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को प्रोफेसर अली खान को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता के 7 दिन के रिमांड की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद प्रोफेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब अगली सुनवाई 27 मई को होगी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर दोबारा रिमाइंड की जरूरत है तो वह नए आवेदन पर अप्लाई कर सकते हैं।
वकील ने रिमांड बढ़ाने का किया विरोध
बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रोफेसर अली खान को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसकी रिमांड को 7 दिन बढ़ाने की मांग की। बहस के दौरान प्रोफेसर के वकील ने पुलिस रिमांड बढ़ाने का विरोध किया। इसके बाद अदालत ने प्रोफेसर को जेल भेज दिया। बता दें कि अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की गई है।
इस पोस्ट की वजह से मुश्किलों में घिरे अली खान
प्रोफेसर अली खान ने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रेस ब्रीफिंग को ‘पाखंड और दिखावा’ करार दिया था। जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस पोस्ट का संज्ञान लिया। पहले पोस्ट के लिए अली खान को समन भेजा गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines