Nuh Violence: हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के रास्ते निकल पड़े हैं। उन्होंने हिंसा के बाद संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए योगी मॉडल अपनाया है। नूंह जिले में भड़की हिंसा के बाद सीएम खट्टर बुधवार को मीडियावालों से बात की। उन्होंने कहा, ‘नूंह जिले में हुई हिंसा के जो लोग जिम्मेदार हैं, उनसे संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
सीएम खट्टर ने कहा, ‘हमने एक अधिनियम पारित किया है, जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए सरकार सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है, लेकिन जहां तक निजी संपत्ति का सवाल है, जिन्होंने नुकसान पहुंचाया है, वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं।’
बता दें कि 2019 में सीएए और एनआरसी को लेकर यूपी के 19 जिलों में हिंसा हुई थी। तब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उपद्रवियों से संपत्ति के नुकसान की भरपाई की थी। उपद्रवियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए गए थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था।
जिनकी संपत्ति का नुकसान, उन्हें करना होगा दावा
अधिनियम के मुताबिक, संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली अधिनियम, 2021 के अनुसार होगी। मुआवजा पाने के लिए संपत्ति के कानूनी मालिक द्वारा वाद दायर करना होगा। केंद्र या राज्य सरकारों के स्वामित्व वाली संपत्ति के मामले में, किसी भी क्षति के लिए मुआवजे का दावा, विशेष कार्यालय के प्रमुख या कार्यालय प्रमुख द्वारा अधिकृत किसी अधिकारी द्वारा दायर किया जाना चाहिए।
सीएम खट्टर ने कहा कि घटना के हर एक दोषी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। साथ ही हिंसा के दौरान हुए हर नुकसान की भरपाई दंगाइयों को करनी होगी। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर राज्य की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगड़ने नहीं दूंगा। नूंह कांड के एक-एक दोषी को कानून के जरिए उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। और वहां हुए हर नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी और इसकी वसूली भी उन्हीं से की जाएगी।
सरकार ने केंद्र से चार और कंपनियां मांगी
सीएम खट्टर ने कहा कि केंद्रीय बलों की चार और कंपनियों की मांग की है। उन्होंने कहा कि नूंह में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की एक बटालियन तैनात रहेगी। अब तक हरियाणा में केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं। 14 कंपनियां अकेले नूंह जिले में तैनात हैं, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में तैनात है।
खट्टर ने कहा कि हिंसा में अब तक दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गई है और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हथियारों के इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश: मूसेवाला की हत्या से भी जुड़ा है कनेक्शन
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
14 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
17 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines